वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने जा रहा है। 'वीर भोग्या वसुंधरा' इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को इस लाइन को हमेशा याद रखना होगा और परेशानियों से घबराकर पलायन करने की बजाय उनका डटकर सामना करना होगा। खास बात यह कि आप चुनौतियां चाहे कार्यक्षेत्र से जुड़ी हुई हों या फिर आपके निजी जीवन से जुड़ीं, आप अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए आप उनसे पार पाने में कामयाब हो जाएंगे। जो लोग किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें सफलता के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, ऐसे में आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले खुलासा न करें, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामन्य रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमानाष्टक का पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।