फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (25 To 31 March): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Mar 2024 02:26 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। चूंकि इस पूरे सप्ताह परिस्थितियां उतार-चढ़ाव लिए रहने वाली हैं ऐसे में आपको कोई भी कदम जल्दबाजी में उठाने से बचना होगा।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। चूंकि इस पूरे सप्ताह परिस्थितियां उतार-चढ़ाव लिए रहने वाली हैं ऐसे में आपको कोई भी कदम जल्दबाजी में उठाने से बचना होगा। सप्ताह के पूवार्ध में नौकरीपेशा वर्ग को कार्यक्षेत्र में कुछ राहत मिलती नजर आ सकती हैं लेकिन अभी समय पूरी तरह से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको अपने उच्चाधिकारियों से बनाकर चलने तथा विरोधियों से सतर्क रहने की अधिक आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अपना काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आप पुराने कार्य को छोड़कर नए कार्यों में हाथ आजमाना चाहेंगे लेकिन ऐसा करने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह धन का लेन-देन सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बड़े-बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। पारिवारिक दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान कुछे एक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। आत्मीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आपको बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का श्रद्धा और विश्वास के साथ सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें