वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को साल के आखिरी सप्ताह में क्रोध एवं जल्दबाजी करने से बचना होगा अन्यथा न सिर्फ उनके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं बल्कि शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। सप्ताह के मध्य में आपको पेट सबंधी पीड़ा होने की आशंका है। ऐसे में अपना खान-पान और दिनचर्या ठीक रखें और किसी भी रोग की अनदेखी न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते है। वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके अपने भी आपका साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में किसी भी कार्य को किसी के भरोसे छोड़ने की भूल न करें। अधिक परिश्रम और प्रयास करने पर ही मनोकूल परिणाम की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालते हुए बीतेगा। इस दौरान आपके उपर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। वृश्चिक राशि के जातकों को प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपका प्रेम-प्रसंग दुनिया के सामने उजागर होने की आशंका है, जिसके चलते आपको बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी तकरार के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें तथा मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।