Scorpio Weekly Horoscope: आर्थिक संकट न झेलना पड़े इसके लिए सप्ताह की शुरुआत से धन का प्रबंधन करके चलें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो भूलकर भी जोखिम भरी योजनाओं में निवेश न करें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत अथवा उससे जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान खर्च की अधिकता बनी रहेगी, जिससे आपका वित्तीय स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। आर्थिक संकट न झेलना पड़े इसके लिए सप्ताह की शुरुआत से धन का प्रबंधन करके चलें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो भूलकर भी जोखिम भरी योजनाओं में निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर आपके विरोध में खड़े रहते हुए आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए षडयंत्र रचते हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आय के साधनोें में कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान की जाने वाली यात्रा में अपने सामान और सेहत दोनों का खूब ख्याल रखें। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसका असर आपके रिश्ते पर दिखाई पड़ सकता है। रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए संवाद और आपसी सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से उपासना एवं बजरंग बाण का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।