वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। पूर्वार्ध में समाज सेवा, राजनीति आदि से जुड़े व्यक्तियों को जहां आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति एवं मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी होने के आसार हैं। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से उत्तम रहने वाला है। आपको पूर्व में किए गए निवेश का लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजना सफल होती हुई नजर आएगी। कमीशन पर काम करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा तनाव एवं मानसिक थकान लिए रह सकता है। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे निभाने के लिए आपको अतिरिक्त समय देने के साथ अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। यदि आप सूझबूझ के साथ दायित्वों का निर्वाह करते हैं तो आपके संबंध परिजनों के साथ मधुर बने रहेंगे। यदि रिश्तों में आपका अहम आड़े आता है तो बनी बात भी बिगड़ सकती है। प्रेम संबंध को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें तथा किसी भी विवाद को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।