वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपेक्षा से थोड़ा कम लाभ देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण कार्य में अचानक से कोई बड़ी बाधा आ जाने से आपका मन खिन्न रहेगा। हालांकि आपको हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाने की बजाय उसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए। किसी भी सूरत में अपनी समस्या को अधिक बढ़ने न दें बल्कि अपने इष्ट-मित्र एवं शुभचिंतकों के माध्यम से दूर करने का प्रयास करें। इस सप्ताह घर के किसी बड़े-बुर्जुग की सेहत भी आपका चिंता का कारण बन सकती है, हालांकि आपको खुद भी अपनी जीवनशैली सही रखते हुए अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों का धन मार्केट में फंस सकता है। इस दौरान किसी भी योजना में धन निवेश बहुत सोच-समझकर कर ही करें। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से तालमेल बनाकर चलना हितकर रहेगा। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करते हुए उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें।