फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (20-26 Feb): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 19 Feb 2023 02:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसा नजर आएगा।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसा नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष को निबटाने के लिए धन संबंधी दिक्कत आ सकती है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक अचानक से कहीं धन प्राप्ति होने पर आपकी यह समस्या आसानी से निबट जाएगी। हालांकि इस सप्ताह आपको अपने धन को खूब सोच-समझकर खर्च करने की जरूरत बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी या फिर सत्ता-सरकार से जुड़े किसी मामले को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में किसी लाभ की योजना से जुड़ने का बड़ा कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होगा। यदि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने की सोच रहे हैं तो अपनी क्षमता के अनुसार ही उसे विस्तार देने का प्रयास करें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबध बने रहेंगे और लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें