फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (18-24 September): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Sep 2023 12:20 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों केा इस सप्ताह किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय अपने क्रोध में नियंत्रण रखना होगा। ध्यान रहे कि इस सप्ताह आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बनी बात भी बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों केा इस सप्ताह किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय अपने क्रोध में नियंत्रण रखना होगा। ध्यान रहे कि इस सप्ताह आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बनी बात भी बिगड़ सकती है। ऐसे में किसी से क्रोध या आवेश में आकर बातचीत करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी चल-अचल संपत्ति अथवा निजी जीवन से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी परेशानी का सबब बनेंगीं। यदि आप अपने अभिमान को पीछे रखकर लोगों के साथ सुलह समझौते करने को राजी हो जाते हैं तो आपकी आधी मुश्किलें स्वत: ही समाप्त हो सकती हैं। ऐसे में कार्यस्थल पर किसी से टकराने की बजाय लोगों को मिलाकर चलें। यदि आप विदेश में अपना करियर-कारोबार बनाने की सोच रहे हैं तो इसमें आने वाली बाधा के चलते आपका मन परेशान रह सकता है। संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। प्रेम प्रसंग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपके रिश्ते सामान्य बने रहेंगे। हालांकि किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और गलतफहमियों को संवाद के जरिये दूर करने का प्रयास करें। 

उपाय: प्रतिदिन बजरंग बली की पूजा में गुड़ और तुलसी दल चढ़ाकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें