फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (17-23 October): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Oct 2022 12:40 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में ऋण, रोग और शत्रु को लेकर बिल्कुल लापरवाही नहीं करनी चाहिए, अन्यथा ये तीनों ही आपके लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में ऋण, रोग और शत्रु को लेकर बिल्कुल लापरवाही नहीं करनी चाहिए, अन्यथा ये तीनों ही आपके लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में घर की मरम्मत या फिर सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है, जिसके चलते आपको धन उधार लेने की नौबत आ सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, अन्यथा वे आपके बने बनाए काम को बिगाड़ सकते हैं। आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए सीनियर और जूनियर दोनों को ही मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम लाभप्रद साबित होगी, जिससे आपके मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति जरा ज्यादा ही आकर्षित होते नजर आएंगे। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर की तरफ से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। संभव है कि परिजन आपके प्रेम पर शादी की मुहर लगा दें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में गुड़-चना का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें