Scorpio Weekly Horoscope: कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की चाल नाकाम होगी। इस सप्ताह जमीन-जायदाद संबंधित मामलों में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। जिनकी मदद से आपक अपने सोचे हुए कार्य को समय पर बेहतर तरीके से करने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत व्यवसाय की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ रहने वाली है। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब हो जाएंगे। आप अपने व्यावसायिक कौशल से अपने कारोबार का विस्तार करने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह के अंत तक आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ग्रह स्थिति अनुकूल दिखाई दे रही है। आप अपने कार्यकुशलता से अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब हो जाएंगे।
कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की चाल नाकाम होगी। इस सप्ताह जमीन-जायदाद संबंधित मामलों में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। इस सप्ताह आपको घर-परिवार की तरफ से कोई खास सहयोग और समर्थन नहीं मिलेगा लेकिन जीवन से जुड़े किसी भी चुनौती का सामना करते समय आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में भी लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। वृश्चिक राशि के जातकों इस सप्ताह खानपान और अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।