फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (16-22 Oct): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Oct 2023 02:54 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय आसानी से टूटता नहीं है लेकिन उन्हें इस सप्ताह किसी भी काम को करते समय अतिआत्मविश्वास से बचने की जरूरत रहेगी अन्यथा फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय आसानी से टूटता नहीं है लेकिन उन्हें इस सप्ताह किसी भी काम को करते समय अतिआत्मविश्वास से बचने की जरूरत रहेगी अन्यथा फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में उतनी ही काम की जिम्मेदारी लें, जितना समय पर पूरा करके दे सकें। इस प्रकार व्यवसाय में जोखिम भरे निवेश से बचें और कारोबार का विस्तार या फिर उसमें बदलाव करने का अहम फैसला खूब सोच-विचार कर करें। इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर किसी ऐसी योजना में धन न लगाएं जहां पर उसके फंसने की आशंका हो। साथ ही साथ किसी को सोच-समझकर ही धन उधार दें। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह ज्यादा पैसे कमाने या परेशानियों से बचने के लिए शार्टकट लेने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी की आलोचना या निंदा करने से बचें अन्यथा आपके बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं। यदि एक कदम पीछे खींचने से दो कदम आगे जाने की संभावना बन रही हो तो रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए ऐसा करने में जरा भी संकोच न करें और सभी को मिलाजुला कर चलें। इस सप्ताह लव पार्टनर से मुलाकात होने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं, जिसके कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें