Saptahik vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए है। इस सप्ताह आपको स्वजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोई बहुप्रतीक्षित समाचार प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए है। इस सप्ताह आपको स्वजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोई बहुप्रतीक्षित समाचार प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति विशेष से मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। सत्ता-सरकार से संबंधित अटके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। मनचाहा पद या प्रमोशन मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि से न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार मान-सम्मान बढ़गा। इस सप्ताह आपकी स्वजनों एवं शुभचिंतकों के साथ काफी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी।
सप्ताह के मध्य में अचानक से पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष सफलता की प्राप्ति संभव है। इस दौरान कारोबार से जुड़ी बड़ी डील करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय मध्यम रहने वाला है। इस दौरान पैतृक संपत्ति को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने निजी रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में बेवजह के प्रदर्शन और उतावलेपन से बचें। लव लाइफ को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।