फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (12- 18 June): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Jun 2023 05:27 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोचे हुए कार्य में आपको मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी और आपको बेवजह की परेशानियां झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन का कोई भी कदम बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ाना होगा। सोचे हुए कार्य में आपको मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी और आपको बेवजह की परेशानियां झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर कामकाज का ज्यादा बोझ बना रहेगा, जिसे पूरा करने पर आपको शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र से जुड़ी अन्य दिक्कतें आपकी मानसिक परेशानियों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। इसका नकारात्मक असर आपके बात और व्यवहार पर देखने को मिल सकता है।  तमाम कोशिशों के बावजूद आप खुद को व्यावहारिक तौर पर संयमित नहीं रख पायेंगे। इस दौरान आपको किसी भी सूरत में अपने इष्ट-मित्रों और परिजनों को नाराज न करें क्योंकि वही आपकी असली ताकत हैं।  व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए ज्यादा परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। प्रेम संबंध में किसी चीज को लेकर जल्दबाजी करना उचित नहीं रहेगा। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए लव पार्टनर की मजबूरियों और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करें। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत साधना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें