वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपका मन एक जगह स्थिर नहीं रहेगा। आप पल-पल में अपने इरादे बदलते हुए नजर आएंगे। यदि आप अपने मन की चंचलता पर काबू नहीं पा पाते हैं तो आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें और किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरे मनोयोग के साथ कार्य करें। इस सप्ताह आपको तन एवं मन को मजबूत बनाने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेना उचित रहेगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके जीवन में घरेलू समस्याएं बनी रह सकती है। इस दौरान बेवजह के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। यदि आप भूमि-भवन आदि के क्रय अथवा किसी कारोबार में धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कागजी कार्यवाही खूब सावधानी के साथ करनी चाहिए। ऐसा करने से पहले आपको अपने विश्वस्त लोगों से सलाह भी लेना उचित रहेगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आप अपने करियर संबंधी परेशानियों को दूर करने काफी हद तक कामयाब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि जगेगी। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सामान्य रहने वाला है। मुश्किल भरे समय में परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें।