वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों का मन इस सप्ताह किसी एक जगह पर नहीं टिकेगा। कभी आप किसी एक काम पर तो कभी आप किसी दूसरे काम पर फोकस करते नजर आएंगे। किसी भी कार्य को करते समय यदि आप खुद को असमंजस में पाएं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह लेने में जरा भी संकोच न करें। नौकरीपेशा लोगों का अचानक से तबादला या कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वर्तमान समय में आपको जो कुछ भी जिम्मेदरी कहीं निभाने को मिले उसे बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान परिवार के संग तीर्थयात्रा पर भी निकल सकते है। व्यवसाय में लाभ की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय अधिक शुभ है। प्रेम संबंध सामान्य रहेगा और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।