वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियों को लिए है, जिससे पार पाने के लिए इन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद उभर सकते हैं, जिसके चलते आपको नाहक ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे विवाद को बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के आपसी सहमति से सुलझाना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसके चलते आपकी व्यस्तता बढ़ जाएगी और पहले बनाया हुआ प्लान बिगड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपके मानसिक तनाव का कारण बनेगी। यदि आप अपने व्यवसाय में विस्तार की सोच रहे हैं तो इस दिशा में कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता सरकार से संबंधित अटके हुए कार्य पूरे होने पर आप राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंध में सोच-समझकर पींग बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सात बार चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन प्रसाद में गुड़-चना चढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को बांटें।