फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Jun 2023 11:25 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान छोटे भाई-बहन से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध बिगड़ सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप पर कुछ ज्यादा ही जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको सप्ताह के मध्य में आपको किसी भी कार्य को करते वक्त लापरवाही या फिर कहें उसे टालने से बचना होगा, अन्यथा आपको उससे बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी दूसरे के विवाद में बेवजह दखल देने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको नाहक ही तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने घर में शांति और सुकून को बनाए रखने के लिए परिजनों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के अनावश्यक दखल से तनाव पैदा हो सकता है। जिससे बचने के लिए चीजों को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाना बेहतर रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी संबल प्रदान करेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें