फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 04 Nov 2024 10:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope:  इस सप्ताह आपको आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों को हल करने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक राशि

विज्ञापन


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके बनते कार्यों को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको धैर्य और विवेक का इस्तेमाल करते हुए अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता लाने की बहुत जरूरत रहेगी। इस दौरान किसी को अप्रिय शब्द कहने से बचें अन्यथा लोगों के साथ विवाद होने की आशंका है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की बातों को इग्नोर करते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करें।

सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। जिसके लिए आपको जमा किये हुए धन को भी खर्च करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों को हल करने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। इस सप्ताह सकारात्मक सोच से आपके रिश्ते मजबूत होंगे और उसमें आ रही परेशानियां भी दूर होंगी। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें