फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 04 Jul 2022 12:52 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह चिंता छोड़ चिंतन से काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत कुछेक परेशानी आपकी चिंता को बढ़ाने वाली होगी तो वहीं इष्ट-मित्रों से मिलने वाली मदद सुकून का बड़ा कारण बनेगी।
विज्ञापन
जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह चिंता छोड़ चिंतन से काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत कुछेक परेशानी आपकी चिंता को बढ़ाने वाली होगी तो वहीं इष्ट-मित्रों से मिलने वाली मदद सुकून का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान किसी महिला मित्र की मदद से आप अपने जीवन से जुड़ी किसी बड़ी मुश्किल का हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे। यदि भूमि-भवन से जुड़ा या फिर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट-कचहरी के बाहर निबटा लेना ही बेहतर रहेगा, अन्यथा आपको लंबे-समय तक इसके लिए चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप किसी के साथ साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो भूलकर भी उसे अपने पार्टनर के भरोसे पूरी तरह से छोड़ने की गलती न करें। विशेष रूप से धन संबंधी मामलों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति इंट्री से दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान आप उन लोगों से बेहद सावधान रहें जो आपकी प्रेम संंबंध में दरार डालने की कोशिश में अक्सर जुटे रहते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।सेहत की दृष्टि से इस सप्ताह आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी। सेहत से जुड़े मामले की अनदेखी आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकती है।  
उपाय: प्रतिदिन पवनपुत्र हनुमान की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें