वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना होगा अन्यथा बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र पर सीनियर और जूनियर का अपेक्षाकृत कम ही सहयोग मिल पाएगा। ऐसे में किसी भी कार्य को समय पर पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त समय और उर्जा खर्च करनी पड़ेगी। साथ ही साथ अपनी रणनीतियों को गुप्त रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। निजी जीवन से जुड़ी चिंताओं और खराब सेहत का असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। बाजार में फंसे पैसे को निकालने में आपको मुश्किलों का सामाना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। इस दौरान घर-परिवार की उन्नति और घरेलू मसलों को सुलझाने के लिए आपको अपनी ओर से सकारात्मक प्रयास करने पड़ेंगे। इस सप्ताह आपके सहोदर भाई-बहनों का कम सहयोग मिल पाएगा। इस दौरान बेवजह की चीजों पर अधिक धन खर्च होने और आर्थिक तंगी के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। प्रेम-प्रसंग में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण लव पार्टनर के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर बजरंग बाण का पाठ करें।