वृश्चिक
वृश्चिक राशि से जुड़े लोगों को इस सप्ताह की करियर-कारोबार अथवा निजी कार्यों के लिए खूब यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद, लाभप्रद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। यात्रा के दौरान आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद से अपने अधूरे काम को पूरा करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में आप निजी संबंधों के प्रति ज्यादा लगाव रखेंगे। इस दौरान आपकी अपने लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आपका प्रेम संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका लव पार्टनर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी दे सकता है। इस दौरान आपकी पुरानी व लंबित पड़ी किसी बड़ी समस्या का संतोषप्रद समाधान निकल आएगा। आपके इष्टमित्र आपकी अधूरी योजनाओं को पूरा करने तथा आपके सिर पर बने बोझ को हल्का करने में खुले दिल से मदद करेंगे। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्त्रार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है, ऐसे में कोई भी बड़ी डील या निर्णय इसी दौरान करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में पान और गुड़ चढ़ाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।