फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (22 To 28 April): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 22 Apr 2024 07:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह आपके पास विभिन्न स्रोतों से धन की आवक तो बनी रहेगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च अधिकता भी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन में किसी भी प्रकार की गलतफहमी अथवा भय पालने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आप भूलकर भी दूसरों के बहकावे में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। जो जातक विदेश में अपने करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी परेशानी से बचने के लिए कागज संबंधी कार्य कंप्लीलेंट करके रखना उचित रहेगा। 

सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। हालांकि आपको खुद की सेहत पर भी खूब ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ बनी रहने कारण शारीरिक मानसिक थकान बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह आपके पास विभिन्न स्रोतों से धन की आवक तो बनी रहेगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च अधिकता भी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। दांपत्य जीवन में कुछ बातों को लेकर आपका अहंकार आड़े आ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी बनी रह सकती है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और कोई भी कदम सोच-समझकर ही उठाएं। 

उपाय- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें