वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत घर में मांगलिक कार्य से होगी, जिसमें स्वजनों का साथ मिलेगा। इस दौरान किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है। सप्ताह की शुरुआत में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन खर्च करेंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपका यह सपना पूरा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का साथ मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने काम में मनचाही सफलता पाने में कामयाब होंगे। इस दौरान आप घर-परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो सकते हैं। परिजन आपके प्रयास और मिलने वाली सफलता के लिए आपकी प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी कड़ी मेहनत के जरिए दूसरों से कहीं ज्यादा बेहतर परफार्म करके दिखाएंगे, जिससे सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको बड़ा पद या बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी और आप ऊर्जा से लबालब होकर प्रगति के पथ पर चलते हुए नजर आएंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिग देखने को मिलेगी और उसके साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में अपने हमसफर के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने फिरने निकल सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की सफेद चंदन लगाकर पूजा और 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।