फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (8-14 May): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 May 2023 01:30 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवन में अचानक से आई कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृष 

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवन में अचानक से आई कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको उन लोगों से निराशा मिल सकती है, जिस पर आप जरूरत से ज्यादा विश्वास करते हैं। स्वजनों के समय पर काम न आने पर आपके भीतर कुछ निराशा जैसी मनोस्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का अधिक बोझ बना रह सकता है लेकिन उत्तरार्ध में स्थिति आपको नियंत्रण में नजर आएगी। कारोबार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह व्यवसाय में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। हालांकि यह समय साझेदारी में कारोबार करने और कमीशन पर काम करने वालों के लिए थोड़ा राहत भरा रहेगा। प्रेम प्रसंग में इस सप्ताह सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। बगैर सोचे-समझे या फिर कहें जल्दबाजी में उठाया गया कदम आपके लिए जी का जंजाल बन सकता है। जीवन के चुनौती भरे समय में आपका जीवनसाथी संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें और पक्षियों का दाना डालें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें