फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (7 to 13 October): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Oct 2024 06:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भी कार्य विशेष को करते समय सूझबूझ से काम लेना होगा। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भी कार्य विशेष को करते समय सूझबूझ से काम लेना होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में सभी को मिलाजुलाकर रखने की आवश्यकता है। इस सप्ताह घर हो या बाहर आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलने के साथ ही आपके बने-बनाए संबंधों में दरार आ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का खूब ख्याल रखें। इस सप्ताह स्वयं की सेहत के साथ माता की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बन सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा जातकों की अपने अधिकारी वर्ग से अनबन हो सकती है। इस दौरान आप कार्य में अधिक व्यस्त रहने के कारण अपने घर-परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे तो वहीं शत्रु पक्ष सक्रिय होकर आपके कामकाज में बाधा डालने का प्रयास करेगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह लोगों की बातों पर तुरंत रिएक्ट करने से बचना होगा। इस सप्ताह लव पार्टनर के व्यवहार में आए बड़े बदलाव से के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए संवाद का सहारा लें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें