फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (5-11 Dec): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 04 Dec 2022 12:51 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित रहने वाला है। इस सप्ताह कभी आपके काम तेजी से बनते तो कभी अचानक से अटकते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृष 

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित रहने वाला है। इस सप्ताह कभी आपके काम तेजी से बनते तो कभी अचानक से अटकते नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ दिक्कतें आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। जिन्हें दूर करने के लिए आपको धैर्य और विवेक के साथ समय के प्रबंधन की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपके विरोधी आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं,लेकिन सीनियर की मदद से आप उनकी हर चाल को नाकामयाब करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के एक बार फिर से उभरने के चलते परेशान हो सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह का उत्तरार्ध का समय करिअर और कारोबार की दृष्टि से शुभ कहा जा सकता है। इस दौरान आपको इन दोनों ही क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह प्रेम संबंध सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। यदि लव पार्टनर के साथ कोई गलतफहमी है तो उसे दूर करने में कोई महिला मित्र मददगार साबित हो सकती है। उतार-चढ़ाव भरे जीवन में जीवनसाथी आपको संबल प्रदान करेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। किसी कार्य विशेष में सफलता के लिए घर से निकलते समय कन्या का आशीर्वाद लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें