वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। करियर-कारोबार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनोकूल वातावरण मिलेगा। सीनियर और जूनियर आपको पूरा सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से आपको आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता और लाभ दिलाने वाला साबित होगा। आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। अचानक से लंबी या छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपकी हाल-फिलहाल हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।