फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (3 To 9 June): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Jun 2024 06:18 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Taurus Weekly Horoscope: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी या फिर लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए भी काम बिगड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी या फिर लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए भी काम बिगड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े हुए विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर कार्य की अधिकता के कारण मानसिक चिंता एवं थकान बनी रहेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपने प्रतियोगी
से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर सौभाग्य का कम साथ मिल पाने के कारण आपको उम्मीद से कुछ कम फल की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको बजाय निराश होने के अपनी सकारात्मक सोच को बनाए रखना उचित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी शारीरिक परेशानी को इग्नोर न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने के साथ आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए बोलें कम और लोगों को ज्यादा सुनने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें