वृषभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलने की बहुत आवश्यकता रहेगी। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको बेवजह पैसे खर्च करने की आदत पर लगाम लगानी होगी अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको उधार मांगने की नौबत भी आ सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको अपेक्षित सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। छात्रों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा।
सप्ताह के मध्य में आपको कारोबारी मामले में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन यह समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। प्रेम संबंध में भी किसी बात को लेकर रिश्तों में खटास आ सकती है। इस दौरान घरेलू मामलों, जमीन के मसलों आदि को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। वृषभ राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी भगवती दुर्गा को लाल रंग का पुष्प अर्पित करके उनकी चालीसा का पाठ करें।