वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने के चलते आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट हो सकता है। सेहत साथ न देने पर आपके सोचे हुए काम पेंडिंग रह सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपना खुले हाथ खर्च करने की आदत से बचना होगा, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान सट्टा, लाटरी या फिर किसी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें। सौभाग्य का पूरी तरह से साथ नहीं देने के चलते व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कुछ जरूरी काम निबटाने के लिए आपको इस सप्ताह अपने संचित धन को भी खर्च करना पड़ सकता है। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करना चाह रहे हैं तो आपको अनुकूल समय का अभी इंतजार करना चाहिए और यदि आप पहले से ही प्रेम संबंध में चल रहे हैं तो आपको सोच-समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की चालीसा का पाठ करें और कन्याओं को मीठी वस्तुएं खाने को देकर उनका आशीर्वाद लें।