फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (25 Sept- 01 Oct): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Sep 2023 02:40 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मसलों को हल करने या फिर भूमि-भवन से जुड़े विवाद के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि वालों को इस सप्ताह सोचे हुए काम समय पर करने और मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मसलों को हल करने या फिर भूमि-भवन से जुड़े विवाद के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल नहीं करना चाहिए, अन्यथा न सिर्फ आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है बल्कि आपको अपने सीनियर की डांट भी सुननी पड़ सकती है। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछेक दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी आशंका या फिर कहें अज्ञात भय को लेकर मन में तनाव बना रह सकता है। इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए तथा किसी की छोटी-मोटी बात को तूल देने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कोई बड़ा खर्च आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में कोई टांग अड़ाने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में प्रेम संबंध से जुड़े किसी भी मसले को सूझबूझ और संवाद से सुलझाएं। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपको संबंल प्रदान करेगा। 
उपाय: प्रतिदिन विघ्नविनाशक गणपति की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें तथा गणेश चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें