फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (23 to 29 september): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Sep 2024 05:01 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके कार्यों में गति नजर आएगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके कार्यों में गति नजर आएगी। सीनियर के सहयोग से कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी। अधीनस्थों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद साबित होगी। इस दौरान आपको आर्थिक उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 

बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब होंगे। रुके हुए अथवा मार्केट में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। जिनकी मदद से कोई बड़ा कार्य पूर्ण होगा। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ी प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पूजा में चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें