फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (22-28 Jan): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Jan 2024 11:53 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत, संबंध और अपने कामकाज में विशेष सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपकी छोटी सी भूल आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत, संबंध और अपने कामकाज में विशेष सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपकी छोटी सी भूल आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भूलकर भी अपना काम किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। सप्ताह के प्रारंभ में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आपको अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु धन उधार लेना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में न सिर्फ काम कामकाज बल्कि घरेलू समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। जिसे निबटाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने मन और क्रोध दोनों पर काबू पाते हुए चीजों को एक-एक कर सुलझाना उचित रहेगा। वृष राशि के जातकों को अपने वरिष्ठ और शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पनपने दें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी। 

उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें