फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (21-27 Nov): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 21 Nov 2022 12:01 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में करियर या कारोबार के लिए किया गया प्रयास सफल होगा।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृष 

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में करियर या कारोबार के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा और कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे थे, उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमे में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपके लंबे समय से अटके सरकारी काम पूरे हो जाएंगे। मनचाही जगह पर तबादले या प्रमोशन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। हालांकि माता-पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से शीघ्र ही सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दें तो कुल मिलाकर सेहत सामान्य रहेगी।  
उपाय: प्रतिदिन शक्ति के किसी भी स्वरूप की साधना-आराधना करें और शुक्रवार के दिन प्रसाद में दूध, सफेद मिठाई अथवा चीनी जरूर चढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें