फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (21-27 August): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 20 Aug 2023 03:50 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपमान और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार का दिखावा या किसी चीज का घमंड न करें अन्यथा आपके अपने आप से छिटक सकते हैं।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृष 

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपमान और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार का दिखावा या किसी चीज का घमंड न करें अन्यथा आपके अपने आप से छिटक सकते हैं। सप्ताह के शुरुआत में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। मार्केटिंग, ट्रेडिंग और कमीशन पर काम करने वालों के लिए सप्ताह गुडलक लेकर आया है। इस सप्ताह इन क्षेत्र से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में धाक जमेगी। आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने में बहुत हद तक कामयाब रहेंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको आत्मीय लोगों को नाराज करने से बचना होगा, अन्यथा आपकी वाणी या व्यवहार के चलते सालों से बने संबंध में दरार आ सकती है फिर वो टूट सकते हैं। इस दौरान आपको घर-परिवार की समस्या का हल निकालते समय स्वजनों की भावनाओं एवं अपेक्षाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें