फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (20 To 26 June 2022): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 20 Jun 2022 12:08 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। सीनियर और जूनियर दोनों का खूब सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृष

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। सीनियर और जूनियर दोनों का खूब सहयोग मिलेगा। इस दौरान अपने बुद्धि और विवेक से अपने अटके पड़े कार्यों को पूरा करने की कोशिश करते नजर आएंगे। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधाओं की चीजों के क्रय और घूमने-फिरने में जेब से ज्यादा खर्च हो सकता है, जिससे आपको आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। इस दौरान भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपकी परेशानियों का बड़ा कारण बन सकते हैं। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से निबटाना बेहतर रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। यदि आप किसी योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उससे संबंधित नियम शर्तों को ठीक तरह से जरूर पढ़कर ही निर्णय लें अन्यथा बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विशेष रूप से साधना करें। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का प्रसाद चढ़ाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें