आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान धन का अधिक व्यय और मान हानि का योग बन रहा है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में भी अड़चनें आ सकती हैं।
वृष राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत में मनचाही सफलता पाने के लिए अपने काम को समय पर और बहुत सूझ-बूझ के साथ करने की जरूरत रहेगी क्योंकि इस सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको स्वजनों और शुभचिंतकों की समय पर मदद नहीं मिल पाएगी। इस दौरान आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान धन का अधिक व्यय और मान हानि का योग बन रहा है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में भी अड़चनें आ सकती हैं। यदि आप भूमि-भवन का क्रय-विक्रय करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए तथा किसी भी कागज पर सोच-समझकर ही हस्ताक्षर करें।
घर-परिवार के किसी भी मसले को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं की भूलकर भी उपेक्षा न करें अन्यथा मन-मुटाव बढ़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। यदि आप किसी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं तो आपको इस दौरान राहत मिल सकती है। किसी मित्र की मदद से अटके काम पूरे होंगे। संतान से जुड़ी कोई बड़ी बाधा दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस सप्ताह प्रेम-प्रसंग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपका दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर दूध एवं सफेद चंदन अर्पित करके शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।