Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिससे आपका मन प्रसन्नचित रहेगा और आपके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और सकारात्मक भाव नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए भी सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाजी महिलाओं को इस दौरान विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस दौरान आपके कद एवं पद में वृद्धि होने से आफिस और घर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा।
कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आप पर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। व्यवसाय में आपको मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की की विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।