फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (18 To 24 March): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 18 Mar 2024 10:11 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृष 
विज्ञापन

वृष राशि के जातक यदि इस सप्ताह महत्वपूर्ण मामलों में सूझबूझ के साथ फैसला लेते हुए अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हैं तो उन्हें उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिल सकती है तो वहीं लापरवाही करने या फिर एक गलत फैसला करने पर लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत कुछ एक बड़े खर्चों के साथ होगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी राशि खर्च कर सकते हैं। आपको भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें। साथ ही वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। 

सप्ताह के पूवार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको तमाम मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आपके मानसिक भय में कमी होगी। आपके पुरुषार्थ और सौभाग्य दोनों में वृद्धि होगी। सुखद पहलू यह कि इसकी बदौलत आप मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोग इस दौरान कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा। कामकाजी महिलाओं का समय अच्छा व्यतीत होगा। उनके कद, पद और लाभ में वृद्धि होगी। घर बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रति देवों के देव महादेव की विधि-विधान से साधना एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें