फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (18-24 Dec): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Dec 2023 12:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों का मन इस सप्ताह किसी अनिष्ट की आशंका को लेकर भयभीत रह सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधा डालने का काम करेंगे।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों का मन इस सप्ताह किसी अनिष्ट की आशंका को लेकर भयभीत रह सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधा डालने का काम करेंगे। इस सप्ताह आप कितने कामयाब रहेंगे यह आपके कार्यों के प्रति ईमानदारी और समर्पण पर निर्भर करेगा। ऐसे में बेहद सावधानी और मनोयोग के साथ काम करें तथा अपनी योजनाओं के पूरा होेने से पहले उनका खुलासा न करें। सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कम लाभप्रद साबित होगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सुख-सुविधा से जुड़े सामान को खरीदने अथवा किसी बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। लापरवाही बरतने पर आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ तकरार हो सकती है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर पींग बढ़ाएं अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें। किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें