फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (17 से 23 June ): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Jun 2024 10:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Taurus Weekly Horoscope:सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपको न सिर्फ बाहर बल्कि घर-परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातक इस सप्ताह दिल की बजाय दिमाग से ज्यादा काम लेते हुए नजर आएंगे। किसी भी कार्य को करते समय आप उससे होने वाले हानि-लाभ पर ज्यादा फोकस करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको करियर-कारोबार में विश्वसनीय लोगों का सहयोग और समर्थन मिलना प्रारंभ हो जाएगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपको न सिर्फ बाहर बल्कि घर-परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा ही शुभ रहने वला है। इस दौरान आप अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम कर सकते हैं। यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो सप्ताह के अंत तक आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों को विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें