फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (16 to 22 December): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Dec 2024 05:17 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या से निदान मिल सकता है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ 

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या से निदान मिल सकता है। हालांकि अभी भी आपको कोई भी कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह अपनी योजनाओं को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। इस कार्य में न सिर्फ नये लोग जुड़ंगे बल्कि आपके मित्रगण मददगार भी साबित होंगे लेकिन आपको जोखिम भरी योजनाओं में निवेश करने से बचना होगा। इस सप्ताह आप किसी नये प्रोजेक्ट को लेकर काफी उतावले रहेंगे।

सप्ताह के मध्य में अचानक से आपके सिर पर बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपनी जेब का पूरा ख्याल रखना चाहिए अन्यथा आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी सदस्य की सेहत अथवा संतान से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने आत्मीय रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को मजबूत और मधुर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें। 

 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें