फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (14-20 Nov): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Nov 2022 04:08 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृषभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहने वाली है। सोचे हुए हर काम समय से होंगे, जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृष 

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहने वाली है। सोचे हुए हर काम समय से होंगे, जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। उनका घर और बाहर दोनों जगह सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके परिश्रम और प्रयास की तारीफ करेंगे। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा और कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में किए गए हर प्रयास सफल होंगे। खास बात यह कि आपको ऐसा करते समय इष्ट-मित्रों के साथ परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको अपनी योजनाओं को गुप्त और धन का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करने की बिल्कुल भी भूल न करें अन्यथा लाभ से ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता के जोश में किसी के साथ गलत व्यवहार या अहंकार करने से बचें, अन्यथा आपके अपने आपसे दूरी बना सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और दैनिक पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें