वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी प्लानिंग में चाहे-अनचाहे बदलाव करने पड़ सकते हैं। इस दौरान न सिर्फ कार्यक्षेत्र और कारोबार से जुड़े बल्कि घरेलू मामलों को लेकर आपको तनाव बना रहेगा। चीजों को पटरी पर लाने के लिए आपको न सिर्फ अपनी आदतों बल्कि मानसिकता में भी बदलाव लाने की जरूरत रहेगी। मनचाही सफलता पाने के लिए आपको प्राथमिकता के अनुसार काम करना होगा।
सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपनी आजीविका के क्षेत्र में कोई नया प्रयोग करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आने वाले कुछ बड़े खर्च आपके बने बनाए बजट को गड़बड़ा सकते हैं। इस दौरान आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर भी अचानक से निकलना पड़ सकता है।
यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें तथा उनके साथ संवाद बनाए रखें। प्रेम संबंध में यदि कोई गलतफहमी पैदा हो गई है तो उसे संवाद से दूर करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए छोटी-मोटी बातों पर रिएक्ट करने से बचें। रिश्तों की उलझी डोर को सावधानी से सुलझाएं और बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी के साथ करें। मौसमी बीमारी के प्रति खूब सतर्क रहें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।