फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (12- 18 June): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Jun 2023 04:05 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृषभ राशि के जातकों इस सप्ताह अभिमान और अपमान दो शब्दों से खुद को बचाए रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुुत जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों इस सप्ताह अभिमान और अपमान दो शब्दों से खुद को बचाए रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुुत जरूरत रहेगी। इस दौरान आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में यदि आपको इस दौरान जोश में आकर होश खोने से खुद को बचा लेते हैं तो आपको अपने कार्य विशेष में मनचाही सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं मनचाहा फल प्रदान करने वाली होगी। हालांकि इस दौरान आपको अपने कामकाज के साथ घर-परिवार पर भी ध्यान देना होगा, अन्यथा वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। इस दौरान जमीन-जायदाद के सौदे या फिर इससे जुड़े विवाद का समाधान करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। यदि आप इस दौरान तनावमुक्त व शान्ति के साथ कार्य करते हैं तो आपको अपने काम में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत तलाशने होंगे। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी की साधना और श्रीसूक्त का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें