Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आपके सिर पर कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आपके सिर पर कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। इस सप्ताह संतान के भविष्य को लेकर आपका मन जरा ज्यादा चिंतित रह सकता है। इस सप्ताह आपकी तेजी से बढ़ती हुई महत्वाकांक्षा के कारण आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ेंगी। आप इस सप्ताह कुछ चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कई बार कुछ चीजों का निर्णय लेते समय खुद को असमंजस की स्थिति में पा सकते हैं। उचित समय पर निर्णय नहीं ले पाने के कारण आपके हाथ से अच्छे अवसर खोने की भी आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ समय पर करने की आवश्यकता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको लोगों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। सिर्फ बड़ों की ही नहीं अपने से छोटों की भी उचित सम्मान दें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का नित्य पाठ करें।