वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपको भूमि-भवन आदि से लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी जमीन या मकान को खरीदने या बेचने की सोच रहे थे तो आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। यदि पैतृक संपत्ति आदि को लेकर कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा था तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर आपके विरोधी आपके साथ समझौता करने को तैयार हो सकते हैं। यह सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद, लाभदायक और कारोबार को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी बात बन सकती है और जो लोग पहले से ही प्रेम संबंध में हैं, उन्हें अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। संभव है कि आपके परिजन आपके प्रेम पर शादी की मुहर लगा दें। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: देवी दुर्गा की उपासना करें और शुक्रवार के दिन चावल, चीनी आदि का दान करें।