वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले हफ्ते के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य तेजी से पूरे होते हुए नजर आएंगे। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इष्ट-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेग। घर-परिवार के सदस्य भी आपके निर्णय पर अपनी सहमति जताएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपने कारोबार को विस्तार देने में कामयाब होंगे। इस संबंध में की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगे। थोक कारोबार करने वालों के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल और लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह के मध्य में किसी कार्य विशेष को करने में ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर मेरहबान रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको पूर्व में किए गये परिश्रम एवं प्रयास का शुभ फल प्राप्त हो सकता है। इस दौरान प्रयास करने पर उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में लगेगा। सप्ताह के अंत में धर्मयात्रा के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करके विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।