फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (06-12 Feb): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Feb 2023 01:44 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़ा कोई भी कदम सोच-विचार कर ही उठाना चाहिए, अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृष 

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़ा कोई भी कदम सोच-विचार कर ही उठाना चाहिए, अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का ज्यादा बोझ बना रहेगा, जिसके चलते आप न तो अपने आपको और न ही अपने घर-परिवार को समय दे पाएंगे। खास बात यह कि बिजी शेड्यूल के बीच इष्ट-मित्रों का भी सहयोग कम मिल पाएगा। ऐसे में आपको अपने काम को समय से निबटाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना ही पड़ेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले अच्छी न रहे लेकिन सप्ताह के अंत में मिलने वाला कुछ अप्रत्याशित लाभ खुशी का कारण बनेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को विवाद की जगह संवाद से दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। किचन में बनी पहली रोटी किसी गाय को खिलाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें