Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के किसी भी क्षेत्र में बहुत सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के किसी भी क्षेत्र में बहुत सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ आप उन लोगों से खूब सावधान रहें जो आपको समझाने की बजाय उलझाने की कोशिश करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको भूमि-भवन या फिर कहें पैतृक संपत्ति को लेकर चिंता बनी रहेगी। इससे जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने करियर-कारोबार को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें अन्यथा आपको बड़ी आर्थिक हानि होने की आशंका है।
वहीं नौकरीपेशा व्यक्ति को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय अपने कामकाज पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस सप्ताह आपका अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकता है। परिवार के अन्य सदस्यों से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में भी कुछ अड़चनें आ सकती हैं। सेहत की दृष्टि से समय कुछ विपरीत फलकारी बना हुआ है। ऐसे में अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।